Chhattisgarh Ki Janjatiya: 100 Most IMP MCQ & Notes | CGPSC & Vyapam Special

अगर आप CGPSC, CG Vyapam, या राज्य की किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो Chhattisgarh Samanya Gyaan के अंतर्गत Chhattisgarh Ki Janjatiya (छत्तीसगढ़ की जनजातियाँ) सबसे महत्वपूर्ण टॉपिक है।

इस ब्लॉग पोस्ट में हम आपके लिए Chhattisgarh Samanya Gyaan Objective Question का एक विशाल संग्रह लेकर आए हैं। इस पोस्ट में दिए गए Chhattisgarh Tribes MCQ पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों और प्रामाणिक पुस्तकों पर आधारित हैं। जो छात्र Chhattisgarh Ki Janjatiya Notes PDF की तलाश में हैं, उनके लिए यह पोस्ट एक संपूर्ण नोट्स का काम करेगा।

Chhattisgarh Ki Janjatiya
Chhattisgarh Ki Janjatiya

Chhattisgarh Ki Janjatiya Notes PDF: Quick Table

महत्वपूर्ण तथ्यविवरण
संविधान में प्रावधानअनुच्छेद-342
जनजातियों के प्रकार42 प्रकार (161 उपसमूह)
कुल जनजातीय जनसंख्या78.22 लाख (2011 जनगणना के अनुसार)
जनसंख्या प्रतिशतराज्य की कुल जनसंख्या का 30.62%
सबसे बड़ी जनजातिगोंड
विशेष पिछड़ी जनजातियाँ (PVTG)7 (5 केंद्र सरकार द्वारा + 2 राज्य सरकार द्वारा)
Chhattisgarh Ki Janjatiya Notes PDF

Read More: छत्तीसगढ़ ग्राम पंचायत सचिव भर्ती 2026 संपूर्ण जानकारी, योग्यता, सिलेबस और चयन प्रक्रिया

Chhattisgarh Ki Janjatiya MCQ(छत्तीसगढ़ की जनजातियाँ)

Q1. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के तहत छत्तीसगढ़ की जनजातियों को सूचीबद्ध किया गया है?

A) अनुच्छेद 341

B) अनुच्छेद 342

C) अनुच्छेद 330

D) अनुच्छेद 332

उत्तर: B) अनुच्छेद 342

व्याख्या: भारतीय संविधान के अनुच्छेद 342 में जनजाति संबंधित सूची का प्रावधान है।

Q2. छत्तीसगढ़ राज्य में कुल कितने प्रकार की जनजातियाँ पाई जाती हैं?

A) 40

B) 42

C) 45

D) 50

उत्तर: B) 42

व्याख्या: छत्तीसगढ़ में 43 प्रकार की जनजातियां पायी जाती हैं, लेकिन मुख्य रूप से इन्हें 42 प्रकार और 161 उपसमूहों में विभाजित किया गया है।

Q3. 2011 की जनगणना के अनुसार, छत्तीसगढ़ में जनजातीय जनसंख्या का प्रतिशत कितना है?

A) 28.62%

B) 30.62%

C) 31.50%

D) 32.50%

उत्तर: B) 30.62%

व्याख्या: छत्तीसगढ़ की कुल जनसंख्या में जनजातियों का प्रतिशत 30.62% है, जबकि भारत में यह 8.6% है।

Q4. छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी जनजाति कौन सी है?

A) उरांव

B) हल्बा

C) गोंड

D) बैगा

उत्तर: C) गोंड

व्याख्या: गोंड छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा जनजाति समूह है।

Q5. नृजातीय म्यूजियम (Anthropological Museum) छत्तीसगढ़ में कहाँ स्थित है?

A) रायपुर

B) बिलासपुर

C) धरमपुरा (जगदलपुर)

D) अम्बिकापुर

उत्तर: C) धरमपुरा (जगदलपुर) व्याख्या: नृजातीय म्यूजियम की स्थापना 1972 में धरमपुरा (जगदलपुर) में एन्थ्रोपोलॉजिकल सर्वे ऑफ इण्डिया द्वारा की गई थी।

Q6. केंद्र सरकार द्वारा घोषित छत्तीसगढ़ की विशेष पिछड़ी जनजातियों (PVTG) की संख्या कितनी है?

A) 3

B) 5

C) 7

D) 2

उत्तर: B) 5

व्याख्या: केंद्र सरकार द्वारा 5 (बैगा, अबूझमाड़िया, कमार, पहाड़ी कोरवा, बिरहोर) को विशेष पिछड़ी जनजाति घोषित किया गया है।

Read More: छत्तीसगढ़ आईटीआई ऑनलाइन फॉर्म, योग्यता और काउंसलिंग प्रक्रिया

Q7. छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा किन दो जनजातियों को विशेष पिछड़ी जनजाति का दर्जा दिया गया है?

A) मुड़िया और माड़िया

B) भुंजिया और पण्डो

C) हल्बा और भतरा

D) सौंता और कोण्ड

उत्तर: B) भुंजिया और पण्डो

व्याख्या: राज्य सरकार द्वारा 2002-03 में भुंजिया (गरियाबंद) और पण्डो (सरगुजा संभाग) को विशेष पिछड़ी जनजाति घोषित किया गया है।

Q8. ‘कमार’ जनजाति का मुख्य निवास क्षेत्र कौन सा है?

A) गरियाबंद और धमतरी

B) बस्तर और सुकमा

C) सरगुजा और जशपुर

D) बिलासपुर और कोरबा

उत्तर: A) गरियाबंद और धमतरी

व्याख्या: कमार जनजाति मुख्य रूप से गरियाबंद (छुरा और मैनपुर) तथा धमतरी (नगरी) में निवास करती है।

Q9. किस विशेष पिछड़ी जनजाति की साक्षरता दर सबसे कम (19.25%) है?

A) बैगा

B) कमार

C) अबूझमाड़िया

D) पहाड़ी कोरवा

उत्तर: C) अबूझमाड़िया

व्याख्या: विशेष पिछड़ी जनजातियों में अबूझमाड़िया की साक्षरता दर सबसे कम (19.25%) है।

Q10. ‘घोटुल’ किस जनजाति का प्रसिद्ध युवागृह है?

A) उरांव

B) मुड़िया/मुरिया

C) भुंजिया

D) बिरहोर

उत्तर: B) मुड़िया/मुरिया

व्याख्या: घोटुल मुड़िया/मुरिया (गोंड) जनजाति का युवागृह है। इसके उत्पत्ति कर्ता ‘लिंगोपेन’ देव हैं।

Q11. घोटुल के पुरुष और महिला सदस्यों को क्या कहा जाता है?

A) चेलिक और मोटियारिन

B) धांगर और धांगरीन

C) लेयोर और लेयस्कू

D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: A) चेलिक और मोटियारिन

व्याख्या: घोटुल के पुरुष सदस्यों को ‘चेलिक’ और महिला सदस्यों को ‘मोटियारिन’ कहा जाता है।

Q12. ‘धूमकुरिया’ युवागृह का संबंध किस जनजाति से है?

A) उरांव

B) परजा

C) भारिया

D) कोंध

उत्तर: A) उरांव

व्याख्या: उरांव जनजाति के युवागृह को ‘धूमकुरिया’ कहा जाता है।

Q13. ‘गितिओना’ किस जनजाति का युवागृह है?

A) भारिया

B) भुंजिया

C) बिरहोर

D) उरांव

उत्तर: C) बिरहोर

व्याख्या: बिरहोर जनजाति के युवागृह को गितिओना कहा जाता है।

Q14. वर द्वारा वधू मूल्य चुकाने हेतु अपने ससुराल में सेवा देने वाले विवाह को गोंड जनजाति में क्या कहा जाता है?

A) पायसोतुर

B) लमसेना / चरघिया

C) गुरावट

D) भगेली

उत्तर: B) लमसेना / चरघिया

व्याख्या: इस विवाह को सेवा विवाह भी कहते हैं। गोंड जनजाति में इसे लमसेना या चरघिया कहा जाता है।

Q15. ‘गुरावट’ विवाह का दूसरा नाम क्या है?

A) अपहरण विवाह

B) विनिमय विवाह

C) क्रय विवाह

D) हठ विवाह

उत्तर: B) विनिमय विवाह

व्याख्या: विनिमय (Exchange) विवाह को गुरावट कहा जाता है, जिसमें वर-वधू का आदान-प्रदान होता है।

Q16. ‘पायसोतुर’ विवाह किस जनजाति में प्रचलित है और इसका अर्थ क्या है?

A) बैगा – प्रेम विवाह

B) गोंड – अपहरण विवाह

C) उरांव – सेवा विवाह

D) माड़िया – हठ विवाह

उत्तर: B) गोंड – अपहरण विवाह

व्याख्या: गोंड जनजाति में युवक द्वारा युवती का अपहरण कर विवाह करने को पायसोतुर (अपहरण विवाह) कहा जाता है।

Q17. ममेरे और फुफेरे भाई-बहनों के बीच होने वाले विवाह को छत्तीसगढ़ की जनजातियों में क्या कहते हैं?

A) दूध लौटावा विवाह

B) तीर विवाह

C) काण्ड विवाह

D) गुरावट विवाह

उत्तर: A) दूध लौटावा विवाह

व्याख्या: गोंड जनजाति में ममेरे-फुफेरे भाई-बहन के विवाह को ‘दूध लौटावा’ विवाह कहा जाता है।

Q18. ‘सरहुल नृत्य’ किस जनजाति द्वारा और कब किया जाता है?

A) गोंड – दिवाली पर

B) उरांव – साल वृक्ष में फूल आने पर

C) बैगा – होली पर

D) मुड़िया – मड़ई मेले में

उत्तर: B) उरांव – साल वृक्ष में फूल आने पर

व्याख्या: सरहुल नृत्य उरांव जनजाति द्वारा साल (सरई) वृक्ष में फूल लगने पर चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर किया जाता है।

Q19. ‘गौर नृत्य’ (Bison Horn Dance) कौन सी जनजाति करती है?

A) माड़िया (दंडामी माड़िया)

B) अबूझमाड़िया

C) दोरला

D) परजा

उत्तर: A) माड़िया (दंडामी माड़िया)

व्याख्या: माड़िया जनजाति द्वारा जात्रा पर्व के दौरान भैंस के सींग (Bison Horn) को कौड़ियों से सजाकर मुकुट पहनकर यह नृत्य किया जाता है। वेरियर एल्विन ने इसे विश्व का सबसे सुंदर नृत्य कहा है।

Q20. ‘ककसार’ नृत्य किस देवता की आराधना हेतु किया जाता है?

A) बूढ़ादेव

B) लिंगोपेन

C) दूल्हादेव

D) अंगादेव

उत्तर: B) लिंगोपेन

व्याख्या: मुड़िया/मुरिया जनजाति द्वारा घोटुल के देवता लिंगोपेन की आराधना हेतु ककसार नृत्य (जात्रा पर्व पर) किया जाता है।

Q21. ‘बस्तर का मड़ई’ (नारायणपुर) किस माह में आयोजित होता है और यह किस देवता को समर्पित है?

A) फरवरी – अंगादेव

B) मार्च – दंतेश्वरी माता

C) अप्रैल – बूढ़ादेव

D) मई – भीमदेव

उत्तर: A) फरवरी – अंगादेव

व्याख्या: नारायणपुर का मड़ई मेला फरवरी माह में आयोजित होता है और यह अंगादेव (काष्ठ से निर्मित) की पूजा हेतु प्रसिद्ध है।

Q22. छत्तीसगढ़ में ‘घड़वा शिल्प’ (ढोकरा शिल्प) का प्रमुख केंद्र कहाँ है?

A) सरगुजा

B) रायगढ़

C) बस्तर (कोण्डागांव)

D) बिलासपुर

उत्तर: C) बस्तर (कोण्डागांव)

व्याख्या: घड़वा या ढोकरा शिल्प (भ्रष्ट मोम पद्धति – Lost wax process) का प्रमुख केंद्र बस्तर का कोण्डागांव है। जयदेव बघेल इसके प्रमुख शिल्पकार थे।

Q23. ‘अगरिया’ जनजाति का प्रमुख पारंपरिक कार्य क्या है?

A) बाँस शिल्प

B) लौह शिल्प (लोहा गलाना)

C) कृषि

D) कपड़ा बुनना

उत्तर: B) लौह शिल्प (लोहा गलाना)

व्याख्या: अगरिया जनजाति का मुख्य कार्य लौह शिल्पकला है। ये अयस्क को गलाकर लोहा तैयार करते हैं और इनके प्रमुख देवता ‘धधकती भट्ठी’ में निवास करने वाले लोहासुर हैं।

Q24. ‘सल्फी’ किस जनजाति का लोकप्रिय पेय पदार्थ है?

A) उरांव

B) मुड़िया और माड़िया

C) बैगा

D) कोरवा

उत्तर: B) मुड़िया और माड़िया

व्याख्या: सल्फी वृक्ष से प्राप्त होने वाला यह पेय मुड़िया और माड़िया जनजाति में बहुत लोकप्रिय है।

Q25. ‘कोसमा’ पेय पदार्थ किस जनजाति से संबंधित है?

A) उरांव

B) गोंड

C) कोरवा

D) भतरा

उत्तर: A) उरांव

व्याख्या: कोसमा उरांव जनजाति का पेय पदार्थ है, जिसे कोसम बीज व पके चावल से बनाया जाता है।

Q26. गोंड जनजाति के प्रमुख देवता कौन हैं?

A) दूल्हादेव और लिंगोपेन

B) सिंगबोंगा

C) खुरड़िया रानी

D) सगराखण्ड

उत्तर: A) दूल्हादेव और लिंगोपेन

व्याख्या: गोंड जनजाति दूल्हादेव (सूर्यदेव) और लिंगोपेन की पूजा करती है।

Q27. ‘खुड़िया रानी’ किस जनजाति की प्रमुख देवी हैं?

A) कमार

B) पहाड़ी कोरवा

C) भुंजिया

D) बैगा

उत्तर: B) पहाड़ी कोरवा

व्याख्या: कोरवा जनजाति खुड़िया रानी और महादेव की पूजा करती है।

Q28. शिकार देवी (माटीदेव) की पूजा कौन सी जनजाति करती है?

A) उरांव

B) हल्बा

C) भतरा

D) दोरला

उत्तर: C) भतरा

व्याख्या: भतरा जनजाति शिकार देवी और माटीदेव की पूजा करती है।

Q29. ‘द मुड़िया एण्ड देयर घोटुल’ (The Muria and their Ghotul) पुस्तक के लेखक कौन हैं?

A) श्यामाचरण दुबे

B) जार्ज ग्रियर्सन

C) वेरियर एल्विन

D) टी.बी. नायक

उत्तर: C) वेरियर एल्विन

व्याख्या: वेरियर एल्विन ने 1947 में ‘द मुड़िया एण्ड देयर घोटुल’ पुस्तक प्रकाशित की थी जिसने घोटुल को विश्वव्यापी पहचान दिलाई।

Q30. ‘द कमार’ (The Kamar) पुस्तक किसने लिखी है?

A) वेरियर एल्विन

B) एस.सी. रॉय

C) श्यामाचरण दुबे (S.C. Dube)

D) दयाशंकर नाग

उत्तर: C) श्यामाचरण दुबे (S.C. Dube)

व्याख्या: श्यामाचरण दुबे ने कमार जनजाति पर ‘द कमार’ नामक पुस्तक लिखी है।

Q31. ‘द मारिया गोन्ड्स ऑफ बस्तर’ पुस्तक के रचयिता कौन हैं?

A) जार्ज ग्रियर्सन (विल्फ्रिड ग्रिगसन)

B) वेरियर एल्विन

C) डी. हाजरा

D) बी.एच. मेहता

उत्तर: A) जार्ज ग्रियर्सन (विल्फ्रिड ग्रिगसन)

व्याख्या: विल्फ्रिड ग्रिगसन ने यह पुस्तक लिखी है जिसमें माड़िया जनजाति का वर्णन है।

Q32. बैगा जनजाति द्वारा की जाने वाली स्थानांतरित कृषि को क्या कहा जाता है?

A) पेद्दा

B) बेवार

C) दहिया

D) देवारी

उत्तर: B) बेवार

व्याख्या: छत्तीसगढ़ में बैगा और पण्डो जनजाति द्वारा की जाने वाली कृषि को ‘बेवार’ (Bewar) कहा जाता है।

Q33. ‘पेद्दा’ (Pedda) कृषि मुख्य रूप से कौन सी जनजाति करती है?

A) कमार

B) भतरा

C) अबूझमाड़िया

D) मुड़िया

उत्तर: C) अबूझमाड़िया

व्याख्या: अबूझमाड़िया और माड़िया जनजाति द्वारा ढलानों पर की जाने वाली स्थानांतरित कृषि ‘पेद्दा’ कहलाती है।

Q34. छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक ‘गोदना गोदवाने वाली’ (Most tattooed) जनजाति कौन सी है?

A) बैगा

B) कमार

C) देवार

D) मुड़िया

उत्तर: B) कमार

व्याख्या: सर्वाधिक गोदना गोदवाने वाली जनजाति कमार है, जिनकी स्त्रियाँ अपने कंधों पर मोर की आकृति गुदवाती हैं।

Q35. ‘झेला गोदना’ किस जनजाति की महिलाओं में लोकप्रिय है?

A) उरांव

B) भतरा

C) बैगा

D) गोंड

उत्तर: C) बैगा

व्याख्या: बैगा जनजाति विश्व की सर्वाधिक गोदना प्रिय जनजाति है, और यहाँ की महिलाएं अपने शरीर पर ‘झेला गोदना’ गुदवाती हैं।

Q36. हल्बा जनजाति में ‘गोत्र’ (Totem) को किस नाम से जाना जाता है?

A) बाण

B) बरग

C) पेन

D) टोटम

उत्तर: B) बरग

व्याख्या: हल्बा जनजाति में गोत्र को ‘बरग’ कहा जाता है।

Q37. लड़की द्वारा जबरदस्ती लड़के के घर जाकर रहने वाले ‘हठ विवाह’ को बैगा जनजाति में क्या कहते हैं?

A) पैठू / पैठुल

B) गुरावट

C) लमसेना

D) भगेली

उत्तर: A) पैठू / पैठुल

व्याख्या: बैगा जनजाति में लड़की द्वारा जबरदस्ती लड़के के घर घुसकर विवाह करने (हठ विवाह) को पैठू या पैठुल कहा जाता है।

Q38. ‘भगेली विवाह’ किस जनजाति में सर्वाधिक प्रचलित है?

A) उरांव

B) गोंड

C) कमार

D) कोरवा

उत्तर: B) गोंड

व्याख्या: गोंड जनजाति में लड़की द्वारा लड़के के घर जबरदस्ती जाकर रहने को भगेली (पोटा या गंधर्व) विवाह कहते हैं।

Q39. ‘तीर विवाह’ किस जनजाति में प्रचलित है?

A) बिंझवार

B) कमार

C) बैगा

D) सवरा

उत्तर: A) बिंझवार

व्याख्या: बिंझवार जनजाति में लड़की का तीर के साथ विवाह किया जाता है, जिसे तीर विवाह कहते हैं।

Q40. ‘परघौनी नृत्य’ किस अवसर पर किया जाता है?

A) मृत्यु के समय

B) फसल कटाई पर

C) विवाह के समय बारात की अगवानी पर

D) दीपावली पर

उत्तर: C) विवाह के समय बारात की अगवानी पर

व्याख्या: बैगा और कोरकू जनजाति में विवाह के अवसर पर बारात की अगवानी करते समय यह नृत्य होता है, जिसमें हाथी बनाकर नचाया जाता है।

Q41. ‘गेड़ी नृत्य’ या डिटोंग किस जनजाति का प्रमुख नृत्य है?

A) गोंड

B) मुड़िया

C) भतरा

D) परजा

उत्तर: B) मुड़िया

व्याख्या: मुड़िया जनजाति के पुरुष सदस्यों द्वारा वर्षा के देवता भीम देव को प्रसन्न करने के लिए गेड़ी नृत्य (बांस पर चढ़कर) किया जाता है।

Q42. ‘धनकुल या जगार गीत’ मुख्य रूप से किस अंचल में गाए जाते हैं?

A) सरगुजा

B) बिलासपुर

C) बस्तर

D) रायपुर

उत्तर: C) बस्तर

व्याख्या: यह गीत मुख्य रूप से बस्तर अंचल में हल्बा और भतरा जनजाति द्वारा ‘हल्बी’ भाषा में गाए जाते हैं।

Q43. ‘गोंचा पर्व’ किस माह में मनाया जाता है?

A) चैत्र

B) आषाढ़

C) सावन

D) फाल्गुन

उत्तर: B) आषाढ़

व्याख्या: बस्तर अंचल में माड़िया जनजाति द्वारा आषाढ़ माह में गोंचा पर्व मनाया जाता है।

Q44. मृतक संस्कार में ‘हनाल गट्टा’ (स्मृति स्तंभ) स्थापित करने की परंपरा किस जनजाति में है?

A) माड़िया

B) बैगा

C) गोंड

D) कोरकू

उत्तर: A) माड़िया

व्याख्या: माड़िया (बायसन हॉर्न माड़िया) जनजाति में मृतक की स्मृति में ‘हनाल गट्टा’ (स्मृति स्तंभ) स्थापित करने की परंपरा है।

Q45. मृतक संस्कार ‘नवाघाती’ (10 दिन का शोक) किस जनजाति में मनाया जाता है?

A) कोरवा

B) कमार

C) उरांव

D) भतरा

उत्तर: A) कोरवा

व्याख्या: कोरवा जनजाति में नवाघाती प्रथा (10 दिन तक शोक मनाना) और कुमारी भात खिलाने की परंपरा प्रचलित है।

Q46. ‘झारा शिल्प’ (बेलमेटल शिल्प) के लिए छत्तीसगढ़ का कौन सा जिला प्रसिद्ध है?

A) बस्तर

B) कोण्डागांव

C) रायगढ़

D) सरगुजा

उत्तर: C) रायगढ़

व्याख्या: पीतल और कांसा से बनने वाले बेलधातु या झारा शिल्प के लिए रायगढ़ का एकताल क्षेत्र प्रसिद्ध है, जिसके प्रमुख शिल्पकार गोविंदराम झारा हैं।

Q47. ‘रजवार भित्ति शिल्पकला’ (दीवारों पर मिट्टी की कला) का संबंध छत्तीसगढ़ के किस क्षेत्र से है?

A) सरगुजा

B) बस्तर

C) रायपुर

D) बिलासपुर

उत्तर: A) सरगुजा

व्याख्या: रजवार भित्ति शिल्पकला सरगुजा क्षेत्र में प्रसिद्ध है, जिसमें घरों की दीवारों पर सफेद मिट्टी और स्थानीय रंगों से विभिन्न प्रकार के निरूपण किए जाते हैं।

Q48. भूमि खोदने (Land Excavation) का पारंपरिक कार्य कौन सी जनजाति करती है?

A) कोरकू

B) खैरवार

C) सवरा

D) पारधी

उत्तर: A) कोरकू

व्याख्या: कोरकू जनजाति का परंपरागत कार्य भूमि खोदना है।

Q49. सांप पकड़ने का कार्य मुख्य रूप से कौन सी जनजाति करती है?

A) सवरा/संवरा

B) धनवार

C) अगरिया

D) खड़िया

उत्तर: A) सवरा/संवरा

व्याख्या: संवरा या सोंता जनजाति का मुख्य कार्य सांप पकड़ना है।

Q50. उरांव जनजाति की जाति पंचायत के प्रमुख को क्या कहा जाता है?

A) कुरहा

B) महतो

C) गोटिया

D) पटेल

उत्तर: B) महतो

व्याख्या: उरांव जनजाति की जाति पंचायत का प्रमुख महतो कहलाता है।

Chhattisgarh Ki Janjatiya
Chhattisgarh Ki Janjatiya

Q51. ‘पाँचवीं अनुसूची’ के तहत छत्तीसगढ़ के कितने राजस्व जिले पूर्णतः अनुसूचित क्षेत्र में शामिल हैं?

A) 13

B) 14

C) 17

D) 28

उत्तर: C) 17 व्याख्या: 33 जिलों के आधार पर छत्तीसगढ़ के 17 जिले पूर्ण रूप से अनुसूचित क्षेत्र में शामिल हैं।

Q55. ‘बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण’ का पुनर्गठन किस तिथि को किया गया था?

A) 27 फरवरी 2019

B) 26 अगस्त 2020

C) 15 अगस्त 2018

D) 26 जनवरी 2019

उत्तर: A) 27 फरवरी 2019

व्याख्या: राज्य शासन द्वारा 27 फरवरी 2019 को बस्तर और सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण का नवीन गठन किया गया।

Q56. संविधान की पाँचवीं अनुसूची के तहत गठित ‘जनजातीय सलाहकार परिषद् (Tribal Advisory Council)’ में अधिकतम कितने सदस्य हो सकते हैं?

A) 15

B) 20

C) 25

D) 30

उत्तर: B) 20

व्याख्या: जनजातीय सलाहकार परिषद् में सदस्यों की संख्या 20 से अधिक नहीं होनी चाहिए।

Q57. छत्तीसगढ़ की ‘जनजातीय सलाहकार परिषद्’ का पदेन अध्यक्ष कौन होता है?

A) राज्यपाल

B) आदिम जाति कल्याण मंत्री

C) मुख्यमंत्री

D) मुख्य सचिव

उत्तर: C) मुख्यमंत्री

व्याख्या: इस परिषद के अध्यक्ष मुख्यमंत्री (वर्तमान में विष्णुदेव साय) पदेन रूप से होते हैं।

Q58. बस्तर का प्रसिद्ध ‘धनकुल’ वाद्ययंत्र किन चार चीजों से मिलकर बनता है?

A) बांसुरी, तबला, मंजीरा, डंडा

B) घड़ा (मटका), सूप, धनुष और बांस की खपच्ची

C) नगाड़ा, टिमकी, झांझ, अलगोजा

D) चिटकुल, ढोलक, मृदंग, तुरही

उत्तर: B) घड़ा (मटका), सूप, धनुष और बांस की खपच्ची

व्याख्या: धनकुल एक तंतु वाद्ययंत्र है जिसका निर्माण मिट्टी के घड़े, सूपा, बांस की खपच्ची और धनुष से मिलकर किया जाता है।

Q59. जनजातियों में प्रचलित मांदरी, ढोलक और नगाड़ा किस प्रकार के वाद्ययंत्र की श्रेणी में आते हैं?

A) घन वाद्ययंत्र

B) सुषिर वाद्ययंत्र

C) वितत् / अवनद्ध वाद्ययंत्र

D) तत् वाद्ययंत्र

उत्तर: C) वितत् / अवनद्ध वाद्ययंत्र

व्याख्या: किसी मजबूत खोखले आधार पर चमड़े को मढ़कर बनाए जाने वाले वाद्ययंत्रों को वितत् या अवनद्ध वाद्ययंत्र कहते हैं, जैसे- ढोलक, मांडर, नगाड़ा।

Q60. ‘चिटकुल’ (मंजीरा) और ‘झांझ’ किस श्रेणी के वाद्ययंत्र हैं?

A) तत् वाद्ययंत्र

B) सुषिर वाद्ययंत्र

C) घन वाद्ययंत्र

D) वितत् वाद्ययंत्र

उत्तर: C) घन वाद्ययंत्र

व्याख्या: प्रायः ठोस धातु (पीतल/कांसा) से बने वाद्ययंत्र जिन्हें आघात देकर बजाया जाता है, घन वाद्ययंत्र कहलाते हैं।

Q61. मुड़िया जनजाति का प्रसिद्ध लोक नाट्य ‘माओपाटा’ मुख्य रूप से किस विषय पर आधारित होता है?

A) कृषि और फसल कटाई

B) विवाह की रस्में

C) शिकार (गौर या जंगली भैंसा)

D) देवी-देवताओं की पूजा

उत्तर: C) शिकार (गौर या जंगली भैंसा)

व्याख्या: ‘माओ’ का अर्थ गौर (Bison) और ‘पाटा’ का अर्थ नृत्य/नाट्य है। यह मुड़िया जनजाति का शिकार पर आधारित नाट्य है।

Q62. ‘भतरानाट’ का मुख्य कथानक प्रायः किन विषयों पर आधारित होता है?

A) केवल जनजातीय समस्याएँ

B) पौराणिक प्रसंग / घटनाएँ

C) प्रेम कथाएँ

D) कृषि पद्धतियाँ

उत्तर: B) पौराणिक प्रसंग / घटनाएँ

व्याख्या: भतरानाट (बस्तर का आदिवासी थिएटर) का कथानक पौराणिक प्रसंगों पर आधारित होता है और इस पर ओड़िशा का प्रभाव है।

Q63. ‘खम्भस्वांग’ (Khamb Swang) लोक नाट्य किस जनजाति द्वारा मेघनाथ खम्भ की स्थापना कर किया जाता है?

A) कोरकू

B) भतरा

C) गोंड

D) बैगा

उत्तर: A) कोरकू

व्याख्या: कोरकू जनजाति द्वारा क्वार नवरात्रि से देव प्रबोधिनी एकादशी तक गांव के बीच मेघनाथ खम्भ गाड़कर खम्भस्वांग किया जाता है।

Q64. ‘लिंगोपाटा’ गीत किस जनजाति का प्रमुख गीत है?(Chhattisgarh Ki Janjatiya)

A) परधान

B) दोरला

C) उरांव

D) हल्बा

उत्तर: A) परधान

व्याख्या: परधान जनजाति के लोग ‘लिंगोपाटा’ गीत गाते हैं जिसमें धरती के मालिक लिंगो को बताया गया है।

Q65. विवाह के अवसर पर गाया जाने वाला शृंगार प्रधान गीत ‘कोटनी’ मुख्य रूप से किस भाषा के प्रभाव में गाया जाता है?(Chhattisgarh Ki Janjatiya)

A) हल्बी और भतरी

B) सादरी

C) कुड़ुख

D) गोण्डी

उत्तर: A) हल्बी और भतरी

व्याख्या: कोटनी गीत बस्तर क्षेत्र में स्त्री और पुरुषों द्वारा सामूहिक रूप से गाया जाता है, जिस पर ओड़िया और भतरी भाषा का प्रभाव होता है।

Q66. बस्तर अंचल का विशुद्ध हल्बी गीत ‘लेजा’ किस समय गाया जाता है?(Chhattisgarh Ki Janjatiya)

A) केवल दीपावली पर

B) केवल फसल कटाई पर

C) किसी भी समय

D) केवल मृत्यु के अवसर पर

उत्तर: C) किसी भी समय

व्याख्या: लेजा गीत के लिए कोई विशेष तिथि निर्धारित नहीं है, यह किसी भी समय गाया जा सकता है।

Q67. गोंड और भतरा जनजाति द्वारा श्रावण अमावस्या के दिन कौन सा त्यौहार मनाया जाता है जिसमें औषधि प्रयोग की परंपरा है?(Chhattisgarh Ki Janjatiya)

A) अमुस त्यौहार

B) नवाखाई

C) माटी त्यौहार

D) गोंचा पर्व

उत्तर: A) अमुस त्यौहार

व्याख्या: अमुस त्यौहार सावन अमावस्या को मनाया जाता है जो जनजातियों का प्रथम त्यौहार है।

Q68. ‘माटी त्यौहार’ (बीज पंडुम या बीज कुटनी) किस क्षेत्र में प्रमुखता से मनाया जाता है?(Chhattisgarh Ki Janjatiya)

A) सरगुजा संभाग

B) बिलासपुर संभाग

C) बस्तर संभाग

D) दुर्ग संभाग

उत्तर: C) बस्तर संभाग

व्याख्या: माटी त्यौहार गोंड और भतरा जनजाति द्वारा बस्तर संभाग में चैत्र माह में मनाया जाता है।

Q69. अपनी फसल काटने के पश्चात ‘कोरा’ पर्व कौन सी जनजाति मनाती है?(Chhattisgarh Ki Janjatiya)

A) उरांव

B) कोरवा

C) बिंझवार

D) बैगा

उत्तर: B) कोरवा

व्याख्या: कोरा पर्व कोरवा जनजाति द्वारा kuवांर माह में फसल काटने के पश्चात मनाया जाता है।

Q70. बस्तर की गोंड जनजाति में ‘नवाखाई’ (नई फसल आने पर) त्यौहार को क्या कहा जाता है?(Chhattisgarh Ki Janjatiya)

A) माटी त्यौहार

B) पण्डुम (Pandum)

C) जात्रा

D) लारूकाज

उत्तर: B) पण्डुम (Pandum)

व्याख्या: गोंड जनजाति में नवाखाई त्यौहार को पण्डुम या कोड़ता तिन्नुम कहा जाता है।

Q71. ‘कुड़ुख’ (Kurukh) बोली का संबंध किस जनजाति से है?(Chhattisgarh Ki Janjatiya)

A) गोंड

B) हल्बा

C) उराँव

D) मुण्डा

उत्तर: C) उराँव

व्याख्या: कुड़ुख द्रविड़ भाषा परिवार की बोली है जो उराँव जनजाति द्वारा बोली जाती है। कुड़ुख का अर्थ है ‘मनुष्य’।

Q72. बैगा जनजाति के प्रमुख देवता ‘बूढ़ादेव’ का निवास किस वृक्ष में माना जाता है?(Chhattisgarh Ki Janjatiya)

A) साल (सरई)

B) महुआ

C) बरगद

D) पीपल

उत्तर: A) साल (सरई)

व्याख्या: बैगा जनजाति का मानना है कि उनके प्रमुख देवता बूढ़ादेव साल (सखुआ) वृक्ष में निवास करते हैं।

Q73. किस जनजाति की उत्पत्ति तेलुगू भाषा के ‘कोंड’ शब्द से मानी जाती है, जिसका अर्थ पर्वत होता है?(Chhattisgarh Ki Janjatiya)

A) कमार

B) गोंड

C) कोया

D) कोंध

उत्तर: B) गोंड

व्याख्या: गोंड शब्द की उत्पत्ति कोंड से हुई है, इसलिए इन्हें पर्वतवासी भी कहा जाता है। ये स्वयं को ‘कोयतोर’ कहते हैं।

Q74. आर्थिक रूप से राज्य की ‘सबसे समृद्ध जनजाति’ किसे माना जाता है?(Chhattisgarh Ki Janjatiya)

A) मुड़िया

B) भतरा

C) हल्बा

D) कंवर

उत्तर: C) हल्बा

व्याख्या: कृषि कार्य और पोहा/चिवड़ा बनाने का कार्य करने वाली हल्बा जनजाति को आर्थिक रूप से सबसे समृद्ध जनजाति मनाया जाता है।

Q75. बस्तर क्षेत्र में ‘भतरा’ जनजाति का शाब्दिक अर्थ क्या होता है?(Chhattisgarh Ki Janjatiya)

A) योद्धा

B) पुजारी

C) सेवक

D) कृषक

उत्तर: C) सेवक

व्याख्या: भतरा का अर्थ ‘सेवक’ होता है। ये चौदहवीं शताब्दी में काकतीय वंश के संस्थापक राजा अन्नमदेव के साथ वारंगल से बस्तर आये थे।

Q76. घरों की दीवारों पर मिट्टी से विभिन्न आकृतियां उकेरने वाली ‘रजवार भित्ति शिल्पकला’ (सोनाबाई रजवार द्वारा प्रसिद्ध) का संबंध किस क्षेत्र से है?(Chhattisgarh Ki Janjatiya)

A) बस्तर

B) सरगुजा

C) राजनांदगांव

D) जशपुर

उत्तर: B) सरगुजा

व्याख्या: सरगुजा क्षेत्र में यह मृतिका शिल्प (Earthen Sculpture Shilp) बहुत प्रसिद्ध है जिसमें घरों की दीवारों पर निरूपण किया जाता है।

Q77. बस्तर की माड़िया और मुड़िया जनजातियों द्वारा मृतक की स्मृति में बनाए जाने वाले काष्ठ स्तंभ (Wooden Pillar) को क्या कहा जाता है?(Chhattisgarh Ki Janjatiya)

A) मेघनाथ स्तंभ

B) अनालगट्ट्या / हनालगट्टा

C) सेमल स्तंभ

D) मांदर

उत्तर: B) अनालगट्ट्या / हनालगट्टा

व्याख्या: माड़िया जनजाति द्वारा मृतक की स्मृति में स्थापित लकड़ी के स्तंभ को हनालगट्टा या कोटोकन कहा जाता है।

Q78. लौकी को सुखाकर उससे आकर्षक झूमर और सजावटी सामग्रियां बनाने वाली ‘तुम्बा शिल्पकला’ किस जनजाति में प्रसिद्ध है?(Chhattisgarh Ki Janjatiya)

A) अबूझमाड़िया

B) बैगा

C) परजा

D) बिरहोर

उत्तर: A) अबूझमाड़िया

व्याख्या: तुम्बा शिल्पकला का कार्य मुख्य रूप से अबूझमाड़िया जनजाति द्वारा बस्तर क्षेत्र में किया जाता है।

Q79. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में जनजातियों (ST) के लिए सीटों के आरक्षण का प्रावधान है?(Chhattisgarh Ki Janjatiya)

A) अनुच्छेद 15(4) और 16(4)

B) अनुच्छेद 330 और 332

C) अनुच्छेद 244 और 275

D) अनुच्छेद 338(A)

उत्तर: B) अनुच्छेद 330 और 332

व्याख्या: संविधान के अनुच्छेद 330 के तहत लोकसभा में और अनुच्छेद 332 के तहत राज्य विधानसभाओं में अनुसूचित जनजातियों के लिए सीटों के आरक्षण का प्रावधान किया गया है।

Q80. संविधान के अनुच्छेद 164(A) के तहत किन राज्यों में जनजातीय कल्याण के लिए एक अलग मंत्री (Tribal Welfare Minister) का होना अनिवार्य है?(Chhattisgarh Ki Janjatiya)

A) केवल मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़

B) छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, ओडिशा और झारखण्ड

C) छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र

D) केवल छत्तीसगढ़ और झारखण्ड

उत्तर: B) छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, ओडिशा और झारखण्ड

व्याख्या: अनुच्छेद 164(A) के तहत छत्तीसगढ़, म.प्र., ओडिशा और झारखण्ड में अनुसूचित क्षेत्रों के प्रशासन के लिए एक अलग से जनजाति मंत्री के प्रावधान का उल्लेख है।

Q81. ‘लाल बंगला’ किस जनजाति के रसोईघर (Kitchen) को कहा जाता है?(Chhattisgarh Ki Janjatiya)

A) भुंजिया

B) अबूझमाड़िया

C) बैगा

D) माड़िया

उत्तर: A) भुंजिया

व्याख्या: राज्य सरकार द्वारा घोषित विशेष पिछड़ी जनजाति ‘भुंजिया’ के रसोईघर को ‘लाल बंगला’ कहा जाता है। इसे ये अपना सबसे पवित्र स्थान मानते हैं।

Q82. अबूझमाड़िया जनजाति अपने रसोईघर को किस नाम से बुलाती है?(Chhattisgarh Ki Janjatiya)

A) रांधा लोना

B) माईघर

C) अंगादी

D) ओजल

उत्तर: C) अंगादी

व्याख्या: अबूझमाड़िया जनजाति के रसोईघर का नाम ‘अंगादी’ होता है।

Q83. ‘रांधा लोना’ (रांध घर) किस जनजाति के रसोईघर को कहा जाता है?(Chhattisgarh Ki Janjatiya)

A) बैगा

B) पारधी

C) दोरला

D) माड़िया

उत्तर: D) माड़िया

व्याख्या: माड़िया जनजाति के रसोईघर को ‘रांधा लोना’ (रांध घर) कहा जाता, जबकि दोरला जनजाति इसे ‘ओजल’ कहती है।

Q84. कमार जनजाति की पारंपरिक जाति पंचायत के प्रमुख को क्या कहा जाता है?(Chhattisgarh Ki Janjatiya)

A) महतो

B) कुरहा

C) गोटिया

D) सियान

उत्तर: B) कुरहा

व्याख्या: कमार जनजाति की पंचायत का प्रधान ‘कुरहा’ कहलाता है।

Q85. गोंड और कण्डरा जनजाति में जाति पंचायत का प्रमुख क्या कहलाता है?(Chhattisgarh Ki Janjatiya)

A) राजा / भोई

B) मालिक

C) मुखिया

D) पटेल

उत्तर: A) राजा / भोई

व्याख्या: गोंड और कण्डरा जनजाति की जाति पंचायत के प्रमुख को ‘राजा’ या ‘भोई’ कहा जाता है।

Q86. ‘मालिक’ किस जनजाति के पंचायत प्रमुख को संबोधित किया जाता है?(Chhattisgarh Ki Janjatiya)

A) मुण्डा

B) बिरहोर

C) अगरिया

D) कोल

उत्तर: B) बिरहोर

व्याख्या: बिरहोर (विशेष पिछड़ी जनजाति) की पंचायत का प्रमुख ‘मालिक’ कहलाता है।

Q87. छत्तीसगढ़ में ‘गोदना शिल्पकार’ (Tattoo Artists) के रूप में मुख्य रूप से कौन सी जनजातियाँ कार्य करती हैं?(Chhattisgarh Ki Janjatiya)

A) कमार, बैगा और मुड़िया

B) ओझा (गोंड), कुंजर, बंजारा और देवार

C) अगरिया, पारधी और कोरकू

D) उरांव और हल्बा

उत्तर: B) ओझा (गोंड), कुंजर, बंजारा और देवार

व्याख्या: राज्य में गोदना गोदने का कार्य पारंपरिक रूप से ओझा (गोंड), कुंजर, बंजारा, बादी जाति और देवार जनजाति की महिलाओं द्वारा किया जाता है।

Q88. लकड़ी से अत्यंत कलात्मक कंघियों (Combs) का निर्माण करने वाली ‘कंघी शिल्पकला’ में कौन सी जनजातियाँ निपुण हैं?(Chhattisgarh Ki Janjatiya)

A) मुड़िया और बंजारा

B) कोरवा और बिरहोर

C) परजा और गदबा

D) भतरा और माड़िया

उत्तर: A) मुड़िया और बंजारा

व्याख्या: बस्तर क्षेत्र में कंघी प्रेम के उपादान के रूप में प्रतिष्ठित है और इसका कलात्मक निर्माण मुड़िया एवं बंजारा जनजाति द्वारा किया जाता है।

Q89. ‘कड़खाण्डौण्डी’ (Kadkhandoundi) लोकगाथा का संबंध किस जनजाति से है?(Chhattisgarh Ki Janjatiya)

A) अगरिया

B) बैगा

C) उरांव

D) मुड़िया

उत्तर: C) उरांव

व्याख्या: कड़खाण्डौण्डी या कुडुखखण्डी गाथा उरांव जनजाति की एक प्रमुख लोकगाथा है।

Q90. प्रसिद्ध जनजातीय चित्रकार ‘जनगढ़ सिंह श्याम’ और ‘नर्मदा सोनसाय’ किस चित्रकला शैली के लिए जाने जाते हैं?(Chhattisgarh Ki Janjatiya)

A) भित्ति चित्रकला

B) सौरा चित्रकला

C) गोंड चित्रकारी

D) पिथौरा चित्रकला

उत्तर: C) गोंड चित्रकारी

व्याख्या: जनगढ़ सिंह श्याम, नर्मदा सोनसाय, और आनंद सिंह श्याम गोंड चित्रकारी के प्रसिद्ध कलाकार हैं।

Q91. उरांव जनजाति के युवागृह ‘धूमकुरिया’ में पुरुष सदस्यों (धांगर) के प्रमुख को क्या कहा जाता है?(Chhattisgarh Ki Janjatiya)

A) धांगर महतो

B) बेलोसा

C) चेलिक

D) सिरेदार

उत्तर: A) धांगर महतो

व्याख्या: धूमकुरिया में पुरुष सदस्यों के प्रमुख को ‘धांगर महतो’ और महिला सदस्यों की प्रमुख को ‘बारकी धांगरीन’ कहा जाता है।

Q92. मुरिया जनजाति के ‘घोटुल’ में महिला सदस्यों (मोटियारिन) की प्रमुख क्या कहलाती है?(Chhattisgarh Ki Janjatiya)

A) धांगरीन

B) बेलोसा

C) लेयस्कू

D) कोटवारिन

उत्तर: B) बेलोसा

व्याख्या: घोटुल की महिला सदस्यों को मोटियारिन कहते हैं और इनकी प्रमुख को ‘बेलोसा’ कहा जाता है। वहीं पुरुष सदस्यों (चेलिक) का प्रमुख ‘सिरेदार’ कहलाता है।

Q93. ‘ताड़ी’ (Tadi) नामक पेय पदार्थ मुख्य रूप से कौन सी जनजाति प्राप्त करती है?(Chhattisgarh Ki Janjatiya)

A) कोरवा

B) उरांव

C) बैगा

D) मुड़िया

उत्तर: C) बैगा

व्याख्या: बैगा जनजाति ताड़ वृक्ष और छिन्द वृक्ष से ताड़ी प्राप्त करती है।

Q94. ‘हांडिया’ (Handiya) किस जनजाति का पारंपरिक पेय पदार्थ है?(Chhattisgarh Ki Janjatiya)

A) कोरवा

B) गोंड

C) माड़िया

D) हल्बा

उत्तर: A) कोरवा

व्याख्या: हांडिया कोरवा जनजाति का पेय है, जो कुटकी और बाजरे के अनाज को सड़ाकर बनाया जाता है।

Q95. हल्बा जनजाति में प्रसूति (Childbirth) के पश्चात् दी जाने वाली औषधि युक्त पानी को क्या कहा जाता है?(Chhattisgarh Ki Janjatiya)

A) कलतोसनाद

B) ककई पानी

C) बाकरा

D) पेज

उत्तर: B) ककई पानी

व्याख्या: हल्बा जनजाति में प्रसूति के बाद महिलाओं को दी जाने वाली औषधि युक्त पानी को ‘ककई पानी’ कहा जाता है।

Q96. ‘सिहारी’ (Sihari) शब्द का प्रयोग माड़िया जनजाति में किस लिए किया जाता है?(Chhattisgarh Ki Janjatiya)

A) मृत्यु के समय गाया जाने वाला गीत

B) जंगल में बनी पृथक झोपड़ी

C) एक प्रकार का वाद्ययंत्र

D) कृषि उपकरण

उत्तर: B) जंगल में बनी पृथक झोपड़ी

व्याख्या: माड़िया जनजाति में जंगल में शिकार या अन्य कार्यों के दौरान बनी पृथक झोपड़ी को ‘सिहारी’ कहा जाता है।

Q97. 2011 की जनगणना के अनुसार, प्रतिशत के आधार पर छत्तीसगढ़ के किस जिले में सर्वाधिक जनजातीय जनसंख्या निवास करती है?(Chhattisgarh Ki Janjatiya)

A) बीजापुर

B) सुकमा

C) दंतेवाड़ा

D) नारायणपुर

उत्तर: B) सुकमा

व्याख्या: 27 जिलों के आधार पर सर्वाधिक जनजातीय जनसंख्या प्रतिशत वाला जिला सुकमा (83.47%) है, इसके बाद बीजापुर (80%) का स्थान आता है।

Q98. 2011 जनगणना के अनुसार, जनजातियों का सर्वाधिक लिंगानुपात (Highest ST Sex Ratio) किस जिले में है?(Chhattisgarh Ki Janjatiya)

A) कोण्डागांव

B) बस्तर

C) दंतेवाड़ा

D) राजनांदगांव

उत्तर: C) दंतेवाड़ा

व्याख्या: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में जनजातियों का लिंगानुपात सबसे अधिक (1067) है, जबकि राज्य का औसत जनजातीय लिंगानुपात 1020 है।

Q99. साक्षरता दर (Literacy Rate) के मामले में 27 जिलों के आधार पर कौन सा जिला अनुसूचित जनजातियों में प्रथम स्थान पर है?(Chhattisgarh Ki Janjatiya)

A) रायपुर

B) दुर्ग

C) बालोद

D) धमतरी

उत्तर: C) बालोद

व्याख्या: बालोद जिले में अनुसूचित जनजातियों की साक्षरता दर सर्वाधिक (88.35% पुरुष एवं कुल 77.73%) है।

Q100. विशेष पिछड़ी जनजातियों (PVTGs) में जनसंख्या के आधार पर सबसे बड़ी and सबसे छोटी जनजाति कौन सी है?(Chhattisgarh Ki Janjatiya)

A) अबूझमाड़िया (सबसे बड़ी) – पण्डो (सबसे छोटी)

B) बैगा (सबसे बड़ी) – बिरहोर (सबसे छोटी)

C) पहाड़ी कोरवा (सबसे बड़ी) – कमार (सबसे छोटी)

D) कमार (सबसे बड़ी) – भुंजिया (सबसे छोटी)

उत्तर: B) बैगा (सबसे बड़ी) – बिरहोर (सबसे छोटी)

व्याख्या: विशेष पिछड़ी जनजातियों में बैगा की जनसंख्या सर्वाधिक (88,317) है, जबकि बिरहोर की जनसंख्या सबसे कम (मात्र 3,490) है।

निष्कर्ष (Conclusion)

Chhattisgarh Ki Janjatiya

दोस्तों, छत्तीसगढ़ की जनजातियाँ (Chhattisgarh Ki Janjatiya) केवल एक अध्ययन का विषय नहीं है, बल्कि यह हमारे राज्य की गौरवशाली संस्कृति और विरासत की आत्मा है। जैसा कि हमने इस लेख में पढ़ा, छत्तीसगढ़ में 42 प्रकार की जनजातियाँ (161 उपसमूहों में) निवास करती हैं, जो राज्य की कुल जनसंख्या का 30.62% हिस्सा हैं। यही कारण है कि CGPSC, CG Vyapam और पुलिस विभाग जैसी परीक्षाओं में Chhattisgarh Samanya Gyaan का यह सबसे स्कोरिंग और महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है।

इस विस्तृत मेगा-गाइड में हमने आपके लिए सबसे चुनिंदा और परीक्षा में बार-बार पूछे जाने वाले Chhattisgarh Tribes MCQ का संकलन किया है। चाहे वह घोटुल और धूमकुरिया जैसे युवागृह हों, मुड़िया और माड़िया जनजाति के प्रसिद्ध लोक नृत्य हों, या फिर 2011 की जनजातीय जनगणना के महत्वपूर्ण आँकड़े हों, हमने हर एक पहलू को Chhattisgarh Samanya Gyaan Objective Question के रूप में बहुत ही सरल भाषा में कवर किया है।

आपकी बारी: आपको हमारी यह मेहनत और यह ब्लॉग पोस्ट कैसी लगी? क्या आप ‘छत्तीसगढ़ के इतिहास’ या ‘भूगोल’ पर भी इसी तरह की 100+ MCQ शृंखला चाहते हैं? अपने विचार हमें नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं और इस ज्ञानवर्धक लेख को अपने साथी परीक्षार्थियों के साथ Facebook और WhatsApp पर शेयर करना न भूलें!

आपकी आगामी परीक्षाओं के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएँ!

लगातार अपडेट्स और अन्य विषयों के नोट्स के लिए हमारी वेबसाइट से जुड़े रहें।

16 thoughts on “Chhattisgarh Ki Janjatiya: 100 Most IMP MCQ & Notes | CGPSC & Vyapam Special”

  1. Ghanshyam Chaturvedi

    Thanky you bhaiya mujhe sabhi visay ka chahiye please maths, gk, english, hindi, current affairs, ka

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top