छत्तीसगढ़ खनिज विभाग भर्ती की पूरी जानकारी | CG Khanij Vibhag Bharti 2026

CG Khanij Vibhag Bharti 2026: छत्तीसगढ़ शासन के अंतर्गत संचालनालय भौमिकी तथा खनिकर्म विभाग द्वारा वर्ष 2026 के लिए विभिन्न चतुर्थ श्रेणी एवं वाहन चालक पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो 8वीं पास, 10वीं पास या 12वीं पास होकर सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं।इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि आवेदन शुल्क पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है और चयन प्रक्रिया भी सीधी मेरिट के आधार पर की जाएगी। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

इस लेख में आपको CG Khanij Vibhag Bharti 2026 से जुड़ी हर जरूरी जानकारी जैसे – पद विवरण, वेतनमान, पात्रता, चयन प्रक्रिया, आवेदन तरीका, महत्वपूर्ण तिथियां और FAQ विस्तार से दी गई है।

CG Khanij Vibhag Bharti 2026: Overview

विवरणजानकारी
विभाग का नामसंचालनालय भौमिकी तथा खनिकर्म, छत्तीसगढ़
भर्ती का नामCG Khanij Vibhag Bharti 2026
पद का प्रकारवाहन चालक एवं चतुर्थ श्रेणी
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन
आवेदन शुल्क₹0 (सभी वर्गों के लिए)
चयन प्रक्रियामेरिट आधारित / स्किल टेस्ट
नौकरी स्थानछत्तीसगढ़
आवेदन की अंतिम तिथि06 फरवरी 2026
पात्रताकेवल छत्तीसगढ़ निवासी

CG Khanij Vibhag Bharti 2026: Important Date’s

कार्यक्रमतिथि
आधिकारिक विज्ञापन जारी17 जनवरी 2026
आवेदन शुरू होने की तिथि17 जनवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि06 फरवरी 2026
आवेदन जमा करने की अंतिम समय सीमाशाम 5:00 बजे तक

CG Khanij Vibhag Bharti 2026: Post Details

पद का नाम कुल पद
वाहन चालक (नै. देय)08
भृत्य15
सिपाही10
प्रयोगशाला परिचारक02
चौकीदार03
चौकीदार (नै. देय)01
कुल योग39

CG Khanij Vibhag Bharti 2026: Post Wise Qualification

पद का नामन्यूनतम शैक्षणिक योग्यता
वाहन चालक (नै. वे.)किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 8वीं पास होना अनिवार्य है तथा वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।
भृत्यमान्यता प्राप्त संस्थान से कम से कम 8वीं कक्षा उत्तीर्ण।
सिपाहीमान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (हायर सेकेंडरी) परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है, साथ ही निर्धारित शारीरिक मानक लागू होंगे।
प्रयोगशाला परिचारककिसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (हाई स्कूल) पास होना जरूरी है।
चौकीदारमान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 8वीं कक्षा उत्तीर्ण।
चौकीदार (नै. वे.)किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 8वीं पास होना अनिवार्य है।
कुल योग39
CG Khanij Vibhag Bharti 2026

नौकरी संबंधी नवीनतम अपडेट पढ़ें: छत्तीसगढ़ की नवीनतम सरकारी एवं निजी भर्तियाँ 2026

CG Khanij Vibhag Bharti 2026: Age Limit

इस भर्ती के अंतर्गत उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी। विभाग द्वारा निर्धारित आयु सीमा निम्न प्रकार है:

न्यूनतम आयु18 वर्ष
अधिकतम आयु (सामान्य वर्ग) 35 वर्ष
  • आरक्षित वर्गों को आयु में छूट: छत्तीसगढ़ शासन के नियमों के अनुसार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी एवं अन्य आरक्षित श्रेणियों को अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट प्रदान की जाएगी।
  • सभी प्रकार की आयु छूट जोड़ने के बाद भी किसी भी अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होगी।

CG Khanij Vibhag Bharti 2026: Salary Structure

पद का नाममासिक वेतन (लगभग)
वाहन चालक (नै. वे.)₹19,500 प्रतिमाह (लेवल-4)
अन्य सभी चतुर्थ श्रेणी पद₹15,600 प्रतिमाह (लेवल-1)
  • नोट: उपरोक्त वेतनमान छत्तीसगढ़ शासन के नियमों के अनुसार निर्धारित है, जिसमें भविष्य में महंगाई भत्ता (DA) एवं अन्य सरकारी लाभ भी शामिल किए जा सकते हैं।

CG Khanij Vibhag Bharti 2026: Fee Details

छत्तीसगढ़ खनिज विभाग भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए किसी भी वर्ग के अभ्यर्थियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। सभी उम्मीदवार निःशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस₹0
एससी / एसटी / महिला₹0
  • नोट: यह भर्ती पूरी तरह फ्री ऑफ कॉस्ट है, जिससे सभी पात्र उम्मीदवार बिना किसी आर्थिक बोझ के आवेदन कर सकते हैं।

CG Khanij Vibhag Bharti 2026: Required Documents

CG खानिज विभाग भर्ती 2026 के लिए आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को नीचे दिए गए सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित (Self-Attested) प्रतियां आवेदन पत्र के साथ संलग्न करनी होंगी:

शैक्षणिक योग्यता से संबंधित प्रमाण पत्र (8वीं / 10वीं / 12वीं)
छत्तीसगढ़ निवास प्रमाण पत्र
जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
वैध ड्राइविंग लाइसेंस (केवल वाहन चालक पद हेतु)
आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र
पासपोर्ट साइज नवीन फोटो
अनुभव प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हो)
  • ध्यान दें: सभी दस्तावेज स्पष्ट, पढ़ने योग्य एवं सत्यापित होने चाहिए। अपूर्ण या गलत दस्तावेजों के कारण आवेदन निरस्त किया जा सकता है।

CG Khanij Vibhag Bharti 2026: How to Apply (Offline Process)

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन रखी गई है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को ध्यानपूर्वक फॉलो करें:

  • सबसे पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन के साथ आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें।
  • आवेदन पत्र का स्पष्ट प्रिंटआउट निकालें।
  • फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही एवं साफ अक्षरों में भरें।
  • निर्धारित स्थान पर पासपोर्ट साइज नवीन फोटो चिपकाएं।
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस (यदि लागू हो) आदि की Self-Attested प्रतियां संलग्न करें।
  • पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र को सभी दस्तावेजों के साथ एक लिफाफे में रखें।
  • लिफाफे को नीचे दिए गए पते पर भेजें या स्वयं जाकर जमा करें।

आवेदन भेजने का पता:

संचालक, संचालनालय भौमिकी तथा खनिकर्म,
खण्ड-चार, द्वितीय तल, इन्द्रावती भवन,
अटल नगर, नवा रायपुर,छत्तीसगढ़ – 492002
  • आवेदन रजिस्टर्ड डाक / स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजा जा सकता है या सीधे कार्यालय में जमा किया जा सकता है।
  • महत्वपूर्ण सूचना: आपका आवेदन पत्र 06 फरवरी 2026 को शाम 5:00 बजे तक संबंधित कार्यालय में अनिवार्य रूप से पहुंच जाना चाहिए। विलंब से प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

CG Khanij Vibhag Bharti 2026: Selection Process

छत्तीसगढ़ खनिज विभाग भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन पारदर्शी एवं मेरिट आधारित प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। इस भर्ती में किसी प्रकार की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं रखा गया है।

वाहन चालक पद:

शैक्षणिक योग्यता के अंक 50 अंक
ड्राइविंग कौशल परीक्षण (Driving Skill Test) 50 अंक
  • कुल 100 अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी।

अन्य सभी पद:

  • चयन केवल शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।
  • इन पदों के लिए कोई लिखित परीक्षा या साक्षात्कार (Interview) नहीं होगा।
अंतिम चयन मेरिट लिस्ट के अनुसार किया जाएगा, जिसे विभाग द्वारा आधिकारिक रूप से जारी किया जाएगा।

CG Khanij Vibhag Bharti 2026: Important Instructions

उम्मीदवार आवेदन करने से पहले नीचे दी गई सभी महत्वपूर्ण हिदायतों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें:

  • आवेदन पत्र केवल ऑफलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।
  • आवेदन फॉर्म भरते समय सभी जानकारी सही, स्पष्ट और प्रमाण पत्रों के अनुसार दर्ज करें।
  • अपूर्ण, गलत जानकारी वाले या बिना दस्तावेजों के आवेदन सीधे निरस्त कर दिए जाएंगे।
  • सभी आवश्यक दस्तावेजों की Self-Attested प्रतियां संलग्न करना अनिवार्य है।
  • आवेदन पत्र निर्धारित अंतिम तिथि (06 फरवरी 2026, शाम 5:00 बजे) से पहले कार्यालय में पहुंच जाना चाहिए।
  • अंतिम तिथि के बाद प्राप्त किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
  • चयन प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट आधारित होगी; किसी भी प्रकार की अनुशंसा मान्य नहीं होगी।
  • विभाग को भर्ती से संबंधित नियमों में परिवर्तन या भर्ती रद्द करने का अधिकार सुरक्षित रहेगा।
लिंक का विवरणलिंक
आधिकारिक नोटिफिकेशन एवं आवेदन फॉर्मDownload PDF
विभाग की आधिकारिक वेबसाइटVisit Official Website
लेटेस्ट सरकारी भर्तियों के लिए WhatsApp ग्रुपJoin WhatsApp Group
व्हाट्सएप चैनल FOLLOW

CG Khanij Vibhag Bharti 2026: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए बिना परीक्षा, बिना आवेदन शुल्क सरकारी नौकरी पाने का शानदार अवसर है। मेरिट आधारित चयन प्रक्रिया के कारण यह भर्ती पारदर्शी है। योग्य अभ्यर्थी अंतिम तिथि से पहले ऑफलाइन आवेदन जरूर करें।

CG Khanij Vibhag Bharti 2026: FAQ

Q1. CG Mining Department Vacancy 2026 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
  • केवल छत्तीसगढ़ राज्य के मूल निवासी पात्र उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं।
Q2. इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 06 फरवरी 2026 (शाम 5:00 बजे तक) है।
Q3. क्या CG Khanij Vibhag Bharti 2026 में कोई लिखित परीक्षा होगी?
  • नहीं, वाहन चालक पद के लिए केवल ड्राइविंग स्किल टेस्ट होगा, अन्य पदों के लिए चयन मेरिट से होगा।
Q4. CG Mining Recruitment 2026 में आवेदन शुल्क कितना है?
  • सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹0 (निःशुल्क) है।
Q5. आवेदन फॉर्म कैसे और कहां से मिलेगा?
  • आवेदन फॉर्म आधिकारिक नोटिफिकेशन के साथ उपलब्ध होगा, जिसे डाउनलोड कर ऑफलाइन माध्यम से भेजना होगा।
CG Khanij Vibhag Bharti: यह भर्ती छत्तीसगढ़ के कम पढ़े-लिखे युवाओं के लिए एक बेहद शानदार और दुर्लभ अवसर है। इसमें न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता रखी गई है और किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं देना होगा। चूंकि यह एक सरकारी नौकरी है, इसलिए ऐसे मौके बार-बार नहीं आते। यदि हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको उपयोगी लगी हो, तो कृपया इसे अपने दोस्तों, परिवार और अन्य व्हाट्सएप/सोशल ग्रुप्स में जरूर साझा करें। CG Govt Job की रोजाना लेटेस्ट अपडेट के लिए हमारी वेबसाइट cgnewsjob.in पर नियमित रूप से विज़िट करते रहें। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में टिप्पणी जरूर करें। धन्यवाद।

1 thought on “छत्तीसगढ़ खनिज विभाग भर्ती की पूरी जानकारी | CG Khanij Vibhag Bharti 2026”

  1. Pingback: छत्तीसगढ़ विधि एवं विधायी कार्य विभाग में सहायक ग्रेड-3 भर्ती 2026 की पूरी जानकारी | CG Vyapam Assistant Grade 3 Vacancy 2026 - c

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top